Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात माह के तहत चला जागरूकता अभियान

यातायात माह के तहत चला जागरूकता अभियान

  • बच्चों को दिलायी गई यातायात नियमों के पालन की शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहा पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 523 वाहनों का चालान किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, परिवहन आरई, क्षेत्राधिकारी यातायात, महिला थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी. शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात ने महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज जौनपुर में जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व यातायात नियमों के पालन नही करनें पर, सड़क सुरक्षा, बिना हेल्मेट व सिटबेल्ट के वाहन चलाने पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक करते हुए उनको अपने पास-पढ़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी। बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों को व सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को ऐसा न करने की चेतावनी लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करते हुये हटवाया गया।