जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के प्रयास से सदर विधानसभा में कई परियोजना स्वीकृति कराई गयी। जिसमे कुछ परियोजना पुरे हो गए और कुछ परियोजना अभी चल रही है। इसी कड़ी में एक परियोजना में सिद्दीकपुर से जमुहायी मार्ग जिसकी लम्बाई 11.600 किलोमीटर है जो जौनपुर व आज़मगण की सीमा को जोड़ती है। इस सड़क को चौडीकरण व सुन्दरीकरण करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत मिल गयी है। इस सड़क परियोजना में खर्च होने वाली राशि की अनुमोदित लागत 1843.25 लाख है। इस परियोजना के बन जाने से जनपद वासियों को बहुत लाभ मिलेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राज्यमंत्री के प्रयास सड़क चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति


