वाराणसी। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के खुटारी गांव के राजगीर मिस्त्री त्रिभुवन (50) की वाराणसी में मौत हो गई। त्रिभुवन वाराणसी में राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। शनिवार को मकान का काम करते समय वह काफी ऊंचाई से सीढ़ी से नीचे गिर गए। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने त्रिभुवन को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से फरार हो गया। मृतक के पुत्र बाबू नंदन ने बताया कि पैसों के अभाव में उनके पिता की रविवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजन त्रिभुवन के शव को खुटारी गांव ले आए। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
मकान का काम करते समय मजदूर की मौत, ठेकेदार मौके से फरार

Previous article
Next article

