― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभूमि विवाद में खूनी संघर्ष आधा दर्जन घायल

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष आधा दर्जन घायल

  • पांच की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत छताई रसूलपूर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पडोसियों में चले लाठी डंडे से छ महिला घायल हो गई। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के रसूलपूर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पडोसियों में सोमवार की रात में हुई मारपीट की घटना में जमकर चले लाठी डंडे में एक पक्ष से 30 वर्षीय मधु पत्नी सूर्य भान, 20 वर्षीय किरन पुत्री महाजन, 35वर्षीय पूनम पुत्री महाजन वहीं दूसरे पक्ष से मुन्नी लाल की 51वर्षीय पत्नी उर्मिला 24 वर्षीय शीला, व 22वर्षीय सुसीता पुत्रीगण मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share Now...