Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरभू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, बदलापुर। अखिल भारतीय हिन्दू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भू-माफिया सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक पर कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर एसडीएम अर्चना ओझा को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में जन आंदोलन चलाया जायेगा।

लोगों ने आरोप लगाया कि कस्बे के महराजगंज रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबन्धक थामस जोसेफ द्वारा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध ढंग से विद्यालय का निर्माण करा लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया घोषित होने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, रामकृष्ण सिंह, सत्या शुक्ला, हिमांशू निगम, अनुज शुक्ला, अमिताभ मिश्र, विवेक सिंह, योगेश, सूरज आदि उपस्थित रहे।