जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को मार कर जख्मी कर दिया। घर में रखे सामानों से तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार जमीन पकड़ी गांव निवासी सरोज यादव के पुत्र 17 वर्षीय उपेंद्र यादव मंगलवार को घर मे अपना काम का निपटा रहे थे। इसी दौरान करीब चार लोग धारदार हथियार डंडे लेकर घर में घुसे और उपेंद्र को बिना कुछ कहे मारना पीटना शुरू कर दिया। उपेंद्र के शरीर व सर में गंभीर चोटे आए और किसी तरह वह को चिल्लाते हुए बाहर भागे और अपने अपनी जान बचाई। इस दौरान दबंगों ने घर में तोड़फोड़ की और घर में रखे सामान उठा लेंगे और घटना से आसपास के लोग दौड़े। घायल उपेंद्र ने किसी तरह पुलिस को सूचना दिए और इसके बाद पुलिस को घायल उपेंद्र ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कि। पीड़ित उपेंद्र ने कहा है कि दबंग लोग उसे जान मारने की धमकी दिए हैं और आए दिन परिवार को धमकाते रहते हैं। बाहरी बदमाश को बुलाकर धमकाते हैं। मेरा पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।
― Advertisement ―

