जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीडा अधिकारी ने अवगत कराया है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 से 27 दिसम्बर 2023 तक प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता बृहद आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में कराया जायेगा। प्रतियोगिता में 18मण्डल की महिला बास्केटबाल व हैण्डबाल खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। उक्त प्रतियोगिता में कुछ मण्डलों से अन्तर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों की आने की सम्भावना है। प्रतियोगिता लीग कम नाक आऊट आधार पर आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए योग्यता प्राप्त निर्णायकों को आमंत्रण दे दिया गया है। टीमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ज्योतिबा फूले छात्रावास में निवास करेंगी तथा प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में नव-निर्मित बास्केटबाल कोर्ट व हैण्डबाल कोर्ट पर होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव के द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर रमेश चन्द्र मिश्र विधायक बदलापुर तथा रमेश सिंह विधायक शाहगंज विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगे। बास्केटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला बास्केटबाल संघ जौनपुर की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक वैभव सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक दिलीप कुमार, विभोर भृगुवंशी, मुकेश पाण्डेय, सोनेन्द्र श्रोवतिया एवं राज्य स्तर के धनन्जय सिंह, कुलदीप यादव व सैफ खान द्वारा किया जायेगा। महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला हैण्डबाल संघ की देखरेख में योग्य निर्णायक सन्दीप राय, प्रेमप्रकाश सिंह, पंकज यादव, मोनित यादव, आकाश गुप्ता व संजय सिंह द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ व अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबाल संघ के द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर आयोजित की जायेगी।
― Advertisement ―


