जौनपुर धारा, जौनपुर। रचना विशेष विद्यालय में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम’ का शुभारम्भ गुरूवार को बतौर मुख्य अतिथि टीडीपीजी कालेज के मनोविज्ञान विभाग के असि. प्रोफेसर डा.राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि शीघ्र हस्तक्षेप वह प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से बच्चे की समस्या का समाधान किया जाता है। शीघ्र हस्तक्षेप उन बच्चों के लिए हितकर होता है। जिनमें स्नायु मांसपेशी सम्बन्धी कमी होती है जिसके कारण ऐसे बच्चे बौद्धिक विकास नहीं कर पाते हैं। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रवक्ता डा.संतोष कुमार सिंह, सचिन यादव, गौतम चन्द, नीरज तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के विशेष शिक्षक तथा सभी शिक्षणार्थी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ



