― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगैस सिलेंडर की चपेट में आने से महिला समेत युवक झुलसा

गैस सिलेंडर की चपेट में आने से महिला समेत युवक झुलसा

दोनों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज के जेसीज चौक के जौनपुर मुख्य मार्ग पर भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के चलते एक महिला समेत युवक गंभीर रूप से झुलसा गया। चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। नगर के जेसीज चौक निवासी 50वर्षीय रीता पत्नी अशोक कुमार अपने घर में बुधवार की रात भोजन बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने के चलते कपड़े में आग पकड़ ली। जिसमें घर पर मौजूद श्रीरामपुर मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय रोमिल पुत्र बबलू जो रिश्ते में भतीजा मौके पर मौजूद था। जो महिला को बचाने में झुलस गया। बाहर मौजूद परिजन चीख पुकार सुन घर में पहुंच आग बुझाने के बाद इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share Now...