Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeविचार/लेखभक्ति में लीन दिखे देवदत्त गजानन

भक्ति में लीन दिखे देवदत्त गजानन

ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ से हनुमान भगवान के किरदार का लुक रिवील हो गया है। गौरतलब हो कि फिल्म में देवदत्त गजानन नागे हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। देवदत्त मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल के पॉपुलर सितारे हैं। वहीं, वह बजरंग बली के किरदार में खूब फब रहे हैं। एक्टर का यह लुक फैंस का बज बढ़ा रहा है, साथ ही पोस्टर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में आ गया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे एक्टर प्रभास ने हनुमान जयंती पर मूवी से ‘हनुमान’ यानी देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील कर दिया है। एक्टर ने नए पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’ बजरंग बली की जयंती के मौके पर आउट हुआ यह पोस्टर फैंस का बखूबी अटैंशन ग्रैब कर रहा है। दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा पोस्टर पर आ रहे ताबड़तोड़ लाइक्स से ही लगाया जा सकता है। गौरतलब हो कि देवदत्त गजानन नागे ओम राउत के साथ उनकी फिल्म ‘तानाजी’ में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। देवदत्त मुख्य रूप से मराठी फिल्मों और शोज के पॉपुलर सितारे हैं। वहीं, अब उनको ‘आदिपुरुष’ में बजरंग बली के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बताते चलें कि प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। बीते दिन रामनवमी के दिन फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें सनी सिंह, प्रभास और कृति अपने किरदार से लोगों को विजुअल ट्रीट देते नजर आए। हालांकि, यह पोस्टर नेटिजंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका वापस से विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इसे लेकर मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ओम राउत और सभी कास्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (A), 298, 500, 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।