जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आदि गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित पौराणिक स्थल भगवान श्री बाराह कोटि तीर्थ धाम परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पूर्ण होने के पश्चात शुक्रवार को आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जिनमें महिलाओं की संख्या अधिकाधिक थीं। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजक व श्री बाराह कोटि तीर्थ धाम के पुजारी पं. पंकज दास महाराज ने बताया कि लोक कल्याण के लिए नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था जो प्रभु की कृपादृष्टि से सकुशल संपन्न हो गया। महायज्ञ व भंडारे के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Previous article
Next article


