बालीबाल प्रतियोगिता आज से
जौनपुर धारा, सुइथाकला। बालीबाल कमेटी गैरवाह द्वारा स्व. रमेश सिंह स्मारक राज्य स्तरीय दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से होगा जिसमें आसपास के कई जिलों के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजक वीरेन्द्र सिंह (पिन्टू) ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता गांव के ही बालीबाल के खिलाड़ी स्व. रमेश सिंह की स्मृति में आयोजित की जाती हैं जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर समेत जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उक्त प्रतियोगिता गुड़बड़ी चौराहे के पास होगी।
मंदिर में देवी दुर्गा, हनुमान, नंदी और शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा
जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में शुक्रवार को नव निर्मित मंदिर में वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा, हनुमान, नंदी और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देवी और देवताओं की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में रथ पर रख भ्रमण कराया गया। पंडित बेचन शुक्ल ने पूजा अर्चना कराया। इस मौके पर पूर्व मनोरंजन कर अधिकारी हीरा तिवारी, धीरज तिवारी, शुभम, कल्लू सिंह, शिवशंकर उपाध्याय, संजय, ममता आदि मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई को
जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय प्रशान्त कुमार ने अवगत कराया है कि उ.प्र. राज्य्ा विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त परिपेक्ष्य में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों निस्तारण हेतु 13 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
गिद्ध पक्षी को देखने को लगी भीड़
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के गजफ्फरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर को घायल अवस्था में एक विशाल पक्षी को देखकर गांव के बच्चे शोर मचाने लगे। लोगों की आवाज सुनकर गांव के बड़े लोग मौके पर पहुंच गए। वहां पर लोगों ने देखा कि लापता हो चुका गिद्ध पक्षी है। उसे हल्की चोट लगी थी। गांव के युवकों बंटी यादव तथा अन्य ने गिद्ध को पानी पिलाया। उसके बाद उसे थोड़ी दूर सुरक्षित स्थान पर रख कर मीडिया के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दिया। गिद्ध मिलने की सूचना पर बच्चे तो छोड़िए बड़े भ्ाी देखने पहुंचने लगे। बच्चों के लिए यह आश्चर्य जनक रहा।
अध्यापिका की मौत पर कालेज में शोकसभा
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुसेपुर में अध्यापिका की मौत पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। गजफ्फरपुर गांव निवासी संगीता यादव पत्नी स्वर्गीय राजबहादुर यादव उक्त कालेज में वर्षो से पढ़ाती थी। गुरुवार को उनको ब्रेन हैमरेज हो गया। उन्हें वाराणसी ले जाया गया जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी। मृतका की चार बेटियां तथा एक पुत्र है। सभी अभी अविवाहित है। प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने उनके मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
नीतिन गडकरी का आगमन 27 को
जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं हाईवे भारत सरकार नीतिन गडकरी 27 फरवरी को अपरान्ह् 1.40 बजे हेलीपैड पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुचेंगे। 1.45 बजे से 2.30 बजे तक आरक्षित (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इन्क्यूबेशन सेन्टर का उद्घाटन एवं संगोष्ठी को सम्बोधन करेंगे।



