Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरभूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण : डीएम

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको से कहा कि आप लोगो की जो भी समस्या हो तो अवश्य अवगत कराए जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके। पूर्व सैनिक द्वारा जमीन से सम्बन्धित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल विजय अहलावत को निर्देशित किया कि अपर जिलाधिकारी वि. राजस्व राम अक्षयबर चौहान से मिलकर भूतपूर्व सैनिकों की जो भी समस्या है उसका निस्तारण अवश्य करा दिया जाय। इस अवसर पर सैनिक बंधु सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।