Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबॉस के सहारे अजगर पकड़ने का वीडियो वायरल

बॉस के सहारे अजगर पकड़ने का वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अजगर पकड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 45 सेकेंड का है। वीडियो में अजगर पकड़ रहा शख्स वन विभाग का प्राइवेट कर्मचारी गामा यादव बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बांस के सहारे लगभग दस फीट के विशालकाय अजगर के मुंख को दबाकर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहा है। वहीं पास खड़ा दूसरा युवक अजगर की पूंछ पर पैर रखकर खड़ा है और तीसरा युवक अपने हाथ में एक बोरी लिए खड़ा है। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद अजगर को बोरी में भरकर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो जिसने भी देखा वह अजगर पकड़ने वाले की तारीफ कर रहे है। जरा सोचिए अजगर को पकड़ते समय अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो बड़ी घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता था। क्योंकि अजगर पकड़ने वाला शख्स बगैर सेफ्टी के अजगर रेस्क्यू कर रहा था। ऐसे में वन विभाग पर सवालिया निशान खड़ा होता है कि कैसे किसी प्राइवेट कर्मी को बगैर सेफ्टी के अजगर रेस्क्यू करने भेजा जाता है? अजगर रेस्क्यू करते समय अगर कोई घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार आखिर  होगा  कौन?