Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

जौनपुर धारा, खेतासराय। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड शाहगंज सोंधी सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करना और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाना था। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से करने की नसीहत दी।  कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक संदीप द्विवेदी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने समूह गठन, ऋण उपलब्धता और आजीविका के नए साधनों को अपनाने के महत्व पर चर्चा की। कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रियंकेश प्रजापति, अनिल कुमार व नगेंद्र कुमार ने भी विभिन्न जानकारी साझा किया। इस दौरान बैंक सखी, समूह सखी, आजीविका सखी  उपस्थित  रहीं।