- शशांक अध्यक्ष, शुभम सचिव, दीपक उपाध्यक्ष, कार्तिक बने लियो कोषाध्यक्ष
जौनपुर धारा, शाहगंज। सामाजिक संस्था लायंस क्लब स्टार अध्यक्ष मनीष अग्रहरि के नेतृत्व में लियो क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण पर अध्यक्ष के साथ सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, उनकी पत्नी नेहा गुप्ता ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित लियो अध्यक्ष शशांक गुप्ता, सचिव दीपक अग्रहरि, कोषाध्यक्ष कार्तिक अग्रहरि, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, सदस्य सुमंग साहू, अब्दुल बासित खान, आफताब, उज्ज्वल अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, अमित सेठ, मोहक वर्मा, प्रथम अग्रहरि, रुद्राक्ष जायसवाल, अंकित मोदनवाल, कमल नयन जायसवाल, वासु अग्रहरि, चंदन अग्रहरि को मेंबरशिप सर्टिफिकेट स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन प्रवीण श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को और पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलायी। संचालन रविकांत जायसवाल ने किया और आगंतुको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रूपेश जायसवाल सहित मनोज पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, डा. ज्ञानचन्द्र चित्तवंशी, राजपत जायसवाल, सतीश गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र तिवारी, पावन साहू, डा. रफीक फारुकी, डा. राहुल वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता (रोमिल), शीम प्रकाश अग्रहरि (सिंपू), डा. हरिओम मौर्या, अमित यादव, अनिमेष अग्रहरि, सीए विजेंद्र अग्रहरि, डा. तारिक शेख, डा. वीर विक्रम सिंह, राजीव गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव (चंदू प्रधान), रितेश आर्या, टीएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



