Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैठक में श्रीराम नवमी शोभायात्रा के लिए हुआ विचार-विमर्श

बैठक में श्रीराम नवमी शोभायात्रा के लिए हुआ विचार-विमर्श

जौनपुर धारा, जौनपुर। युवा बजरंग दल श्री राम नवमी शोभायात्रा की एक आवश्यक बैठक मोहल्ला ताड़तला के  बजरंग घाट स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में आगामी रामनवमी शोभायात्रा को और भव्य मनाने के लिए की आयोजित की गई जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोग सम्मिलित हुए और श्री रामनवमी शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में लोगों की सहमति से एक प्रस्ताव पास हुआ कि शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंडबाजा, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं अखाड़ा सहित नगर के तमाम हिस्सों की झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी  जिसमें डीजे की उंचाई कम करने, भक्ति गीत का प्रयोग करने व अभद्र नारों पर रोक व समय से शोभायात्रा सम्पन्न कराने पर विचार रखे गए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुधीर साहू ने की जिसमें समिति के संस्थापक सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद केसरवानी, संरक्षक जिलाजित सेठ, मुन्ना लाल सेठ, आय-व्यय निरीक्षक अजय सेठ, निखिलेश सिंह, मोतीलाल यादव, संजीव यादव, उर्वशी सिंह, सारिका सोनी, अंजना सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।