― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन निकाली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्टेशन रोड स्थित मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन मां वीणा वादिनी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार मौर्य, डॉक्टर दुर्गेश्वरी पांडे, डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय तथा डॉक्टर दया सिंधु के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा, धूम्रपान निषेध तथा जनसंख्या वृद्धि की बढ़ती समस्याओं पर पोस्टर के माध्यम से क्षेत्र में रैली निकाली गई तथा रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया।

Share Now...