― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएएसपी ग्रामीण ने थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एएसपी ग्रामीण ने थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

जौनपुर धारा, पवांरा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया साथ ही उसके रख-रखाव, शस्त्रों व थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क व थाना प्रांगण का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, बंदीगृह आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब कुछ ठीक-ठाक पाया। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के लिए थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक शितलू प्रसाद, मंजय यादव, शैलेन्द्र सिंह, बांसदेव प्रसाद, दीवान गेंदा सिंह, लक्ष्मण यादव, विजय यादव, लाल बहादुर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Share Now...