Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली का काम कर रहे युवक की करेंट से मौत

बिजली का काम कर रहे युवक की करेंट से मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भादी ग्राम सभा के कोरवलिया गांव में विद्युत तार ठीक कर रहे एक मिस्त्री करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना देर रात की है। क्षेत्र के नगर से सटे प्रयागराज मार्ग निवासी 30 वर्षीय दिव्यांशु तिवारी पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिजली मिस्त्री है। लोगों के यहां पहुंच कामकर रोजी-रोटी चलाता है। बीती रात कोरवलिया गांव निवासी लालता चौहान के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में बिजली ठीक करते समय करेंट लगने से वह झुलस गया। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में उठाकर उसे सीएचसी लाये जहां चिकित्सकों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता विश्वामित्र की भी डेढ़ वर्ष पूर्व घर पर ही करेंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं दिव्यांशु की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।