Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबारिश की बूंदा बांदी और तेज हवा से हुई दिल्ली की सुबह

बारिश की बूंदा बांदी और तेज हवा से हुई दिल्ली की सुबह

नोएडा. दिल्ली एनसीआर की सुबह तेज हवा और बारिश की बूंदा बांदी से हुई. बुधवार को इस कारण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा. इससे तापमान में कमी आएगी. बूंदाबांदी होने के बाद ठंड बढ़ेगी ही साथ ही तेज हवा भी चलती रहेगी.

बुधवार की सुबह तेज हवा और बारिश से नोएडा में ठंड तो बढ़ी ही इसका फायदा भी हुआ. नोएडा में जो एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में पहुंच गया था, जोकि बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है. वो बारिश और तेज हवा के बाद मॉडरेट होकर येलो श्रेणी में पहुंच गया, जिससे नोएडा के निवासियों को सांस लेने में थोड़ी सी राहत हुई. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार नोएडा में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है.

तेज हवा के साथ बारिश की है संभावना

रीजनल वेदर फॉरकास्टिंग सेंटर दिल्ली के वेबसाइट की अनुसार दिल्ली एनसीआर समेत पुरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को हवा तेज रहेगी. साथ ही बारिश की भी हो सकती है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर होगी, बारिश भी हो सकती है.

16 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

अगर तापमान की बात करें तो बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही.वहीं हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI NOIDA) रेड जोन से येलो जोन में आकर येलो जोन में 120 रही.

पीएम 2.5, 36 और पीएम 10, 193. पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़ बताते हैं कि नोएडा में चारों तरफ से बड़ी इमारतों ने स्थान ले लिया है और एक बड़े से कटोरे की तरह बन गया है. इसलिए प्रदूषण को कम करने के लिए तेज हवा की जरूरत या पानी के बौछार की जरूरत पड़ती है.जब तेज हवा और बारिश की बूंदे पड़ी है तो प्रदूषण नियंत्रण में आया है.