जौनपुर धारा,जौनपुर। संसद में बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर देश में राजनीति गरमा गई है। गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर जौनपुर समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए अम्बेडकर तिराहे पर स्थित पार्क में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बाबासाहब की फोटो लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समय ज़िला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, हीरालाल विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, अनवारूल हक गुड्डू, ज़िला सचिव गण दीपक जायसवाल, गुलाब यादव, विनय कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल यादव, वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा धीरज बिंद, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, प्रदेश सचिव भानु मौर्य, गुड्डू सोनकर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अजय श्रीवास्तव, राजा नवाब सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
बाबासाहब का अपमान मतलब देश, संविधान और लोकतंत्र का अपमान : राकेश मौर्य

Previous article
Next article

