Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअमित शाह का पुतला फूंकने की सूचना पर सछास के जिलाध्यक्ष नजरबंद

अमित शाह का पुतला फूंकने की सूचना पर सछास के जिलाध्यक्ष नजरबंद

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष के घर पुलिस ने अमित शाह की पुतला फूकने जाने की सूचना पर पहुंची और घर में ही नजर बंद कर दिया। जिससे समाजवादी कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया। बता दें कि पुलिस को सूचना लगी की देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला समाजवादी छात्रसभा के नेताओ और कार्यकर्ता फूंकने की तैयारी की सूचना लगते ही चौकी प्रभारी पूर्वांचल संतोष कुमार यादव मय फोर्स के साथ जगदीशपुर गांव में पहुंचे और वहां समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति को घर पर ही कैद कर दिया, और दिन भर निकलने नहीं दिया। इस दौरान और भी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए तलाश जारी रखा। जिसके चलते समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं नेताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया और देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने में असफल रहे। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति का कहना है कि कब तक रोकेंगे आज नहीं तो कल हम अपने लक्ष्य पर सफल होंगे। महंगाई भ्रष्टाचार भेदभाव पूर्ण काम का विरोध होता रहेगा।