Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनBollywood News : फिल्म बारोज़ का पहला गाना रिलीज

Bollywood News : फिल्म बारोज़ का पहला गाना रिलीज

अभिनेता और निर्देशक मोहनलाल ने हाल ही में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म बारोज का हिंदी ट्रेलर मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया। अब फिल्म के निर्माताओं ने इज़ाबेला नामक एक सोल-सोथिंग गाना रिलीज़ किया है, जिसने अपनी मनमोहक धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को शान ने गाया है, इसे लिडियन नधास्वरम ने कंपोज़, अरेंज और प्रोग्राम किया है। बारोज़ एक ऐसी कहानी है, जहां अतीत और वर्तमान आपस में जुड़ते हैं, दोस्ती और वफादारी का जादू प्राचीन शापों को तोड़ने की कुंजी बनता है। इस फिल्म में महान अभिनेता मोहनलाल के साथ मायो राव वेस्ट और जून विग नजर आएंगे। संतोष सिवन की बेमिसाल सिनेमैटोग्राफी के साथ, बारोज़ एक विज़ुअल एक्स्ट्रावगांज़ा का वादा करता है।