Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबाउंड्री वॉल बनाकर रेलवे ने बंद किया आवागमन

बाउंड्री वॉल बनाकर रेलवे ने बंद किया आवागमन

  • भाकियू ने प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर से जंघई स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 5 को जाने वाली सड़क को पूरी तरह से रेलवे द्वारा बंद कर बाउंड्री वाल बनाने से स्थानीय ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन ने दो घंटे धरना प्रदर्शन के बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता को सौपा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव व जिला संयोजक राजनाथ यादव ने जंघई रेलवे स्टेशन पर भवन घटिया निर्माण होने का भी हवाला देते हुए भीषण हादसा होने का अंदेशा जताया। आरक्षण केंद्र नंबर 1142 को एक साल से बंद किया गया है उसे चालू किया जाय, किसानों व ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए बाहर जाने के लिए उपरिगामी पुल बनाया जाय, पश्चिमी छोर पर बनाया जा रहा ओवरब्रिज को उत्तरी छोर पर बने लोक निर्माण विभाग सड़क से जोड़ा जाय जिससे लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना न करना पड़े। राजनाथ यादव ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए प्रशासन को चेताया कि अगर वैकल्पिक रास्ता रेलवे द्वारा नहीं छोड़ा गया तो 15 तारीख से भारतीय किसान यूनियन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगी।