Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशाही मस्जिद में तरावीह मुकम्मल

शाही मस्जिद में तरावीह मुकम्मल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर नगर के फूल खां वार्ड स्थित शाही मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल हुआ। हाफिज अजहरुददीन ने मुकम्मल कुरआन पाक की तेलावत किया। हाफिज इसी कसबे के मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम से हिफ्ज की पढ़ाई मुकम्मल थी। हाफिज द्वारा रमजान के दूसरे अशरे 14 वें रोजे को तरावीह में कुरआन मुकम्मल किया और मुल्क में अमन व चैन के लिए दुआ की। सलातो सलाम के बाद मौलाना शम्सुद्दीन ने दुआ की। इस मौके पर सरपरस्त सीरत कमेटी हाजी मोहम्मद इमरान खान ने कहाकि रमजान अल्लाह का मुसलमानों के लिए तोहफा है। रोजा   सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं बल्कि हर तरह की बुराइयों, गुनाह से बचना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेहद खुशनसीब हैं वह मां-बाप जिनके बच्चों ने अल्लाह के कलाम को अपने सीनों में महफूज कर लिया। जन्नत में कुरान पाक हिफ्ज करने वालों का मर्तबा बड़ा ही ऊंचा है। इस मौके पर अशरफ राईन, इरशाद अहमद, शकील अहमद, फैजान अहमद, हाफिज यूनुस, गुलाम रसूल, डा. शाह आलम, अनीस खान, अजमत राइन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।