Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरराजकीय के शिक्षक को मिला काशी गौरव सम्मान

राजकीय के शिक्षक को मिला काशी गौरव सम्मान

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में स्थानीय सवायन गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल पर तैनात शिक्षक राहुल राज मिश्र को गुरुवार को वर्ष 2023 का काशी गौरव सम्मान मिला। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों में हर्ष का माहौल छा गया। गौरतलब हो कि श्री मश्रि मूल रूप से देवरिया जनपद के रूद्रपुर क्षेत्र के इमिलिहां गांव के रहने वाले हैं, जो शिक्षक के साथ ही उच्चकोटि के रचनाकार और कवि भी हैं। जिन्हें गुरुवार को परफेक्ट मिशन द्वारा मिशन के 9वीं वर्षगाँठ पर वाराणसी स्थित महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के सभागार में वर्ष 2023 के काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूली परिवार समेत लोगों में हर्ष का माहौल छा गया। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, शिक्षक रवीश पटेल, रमेश सिंह, शिक्षक व पत्रकार डॉ. प्रदीप कुमार दूबे आदि ने शुभकामनाएं दी।