Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबदलापुर में रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के घर डकैती

बदलापुर में रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के घर डकैती

  • बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 40लाख के जेवरात और नकदी लूटा

बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में बीती रात एक डकैती की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और 4 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना रात के अंधेरे में उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश मकान के पीछे की ओर से अंदर घुसे और घर के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अलमारियों और बॉक्स को तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी समेट ली। किसी परिजन को शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। सुबह घटना की जानकारी होते ही बदलापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि गश्त और निगरानी मजबूत होती तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से आरोपियों को पकड़ पाती है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज़ी से जारी है।