Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं : प्रिया सरोज

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं : प्रिया सरोज

केराकत। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने शनिवार को केराकत विधानसभा के सिहौली चौराहा से सरौनी पूरबपट्टी पाल बस्ती तक लगभग दो किलोमीटर लंबे सड़क नवीनीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह सड़क सांसद निधि से बन रही है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य में लगी टीम से निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता, लेवलिंग, पक्की सतह और मानकों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्टरूप से कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही यह सड़क क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग है, इसमें किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता और समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद प्रिया सरोज का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से यह सड़क जर्जर थी, जिसके चलते आवागमन में दिक्कत होती थी।