Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबदलापुर में सपा नेता के घर भीषण चोरी

बदलापुर में सपा नेता के घर भीषण चोरी

  • नकदी व जेवरात समेत 21लाख की चोरी से दहशत

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बिठुआ खुर्द गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बदलापुर विधानसभा प्रभारी महेंद्र कुमार यादव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 21लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रात के समय चोर घर में पीछे से घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लगभग 15लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 6लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण महेंद्र कुमार यादव के आवास पर पहुंचे और चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों तक के घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह पाएगी।

  • एक ही रात में दो बड़ी वारदातें, 60 लाख से ज्यादा की चोरी

इसी रात पूरा मुकुंद गांव में भी एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जहां सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह के घर से चोरों ने 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 4 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। दोनों घटनाएं एक ही रात में घटित होने के कारण क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए जाने की मांग की है।

  • पुलिस पर बना दबाव, खुलासे की उठी मांग

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना यह है कि पुलिस इन दोनों बड़ी वारदातों का कब तक खुलासा कर पाती है और अपराधियों को गिरफ्तार करने में कितनी सफल होती है।