Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजनफ्लाइट में प्यार भरी मुलाकात, 4 साल का रिलेशनशिप

फ्लाइट में प्यार भरी मुलाकात, 4 साल का रिलेशनशिप

14 अप्रैल बॉलीवुड के कपूर और भट्ट परिवार दोनों के लिए बेहद खास दिन है और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए तो ये दिन कभी भूले न जाने वाला दिन है. दोनों ने प्यार किया, इजहार किया और परिवार की मर्जी से दोनों ने इसी दिन एक-दूसरे को 7 जन्मों के लिए हमसफर चुना. आज रणबीर और आलिया की शादी को पूरा एक साल हो गया है. पिछले साल आज ही के दिन दोनों ने बांद्रा स्थित अपने घर में शादी की थी, जिसमें उनके परिजन और कुछ खास दोस्त शामिल थे. पति-पत्नी के बाद दोनों मम्मी-पापा भी बन चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई.रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी के यूं तो कई किस्से हैं, लेकिन आज उनकी शादी की पहली सालगिरह पर आपको वो उनके प्यार की रियर लव स्टोरी बताते हैं, जिसके बारे में उनके किसी दोस्त या परिजन ने नहीं बल्कि खुद आलिया ने जिक्र किया था.आलिया भट्ट ने अपनी लव स्टोरी के बारे में ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे जमीन पर नहीं बल्कि आसमान में उन दोनों के प्यार के रिश्ते की शुरुआत हुई. एक्ट्रेस ने कहा था, ‘हम दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए एक वर्कशॉप अटेंड करने तेल अविव जा रहे थे. मुझे याद है कि उन्हें मेरे साइड में बैठना था और मैं इसके लिए बेहद एक्साइटेड थी. रणबीर मेकी साइड वाली सीट पर बैठे और उनकी सीट में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से क्रू उन्हें कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने वाले थे.आलिया ने आगे बताया, मुझे जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो आई वॉज लाइस…ये क्यों हो रहा है, मेरा सपना क्यों टूट रहा है? हालांकि, थोड़े देर बाद उनकी सीट ठीक हो गई और फिर वो अपनी जगह पर आ गए, फिर हमारी बातचीत शुरू हुई. बातचीत शुरू हुई तो रणबीर ने कहा कि वो भी मेरे साथ बैठना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत ही इरिटेट हो रहा था, इस सीट को भी अभी खराब होना था, जब हम दोनों साथ में इतने अच्छे से बैठे थे.’ शो के दौरान आलिया ने कहा था, तो प्यार की शुरुआत वहीं से हुई बाकी तो सब आपके सामने है.रणबीर और आलिया इसी मुलाकात से करीब आए फिर 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने फैसला किया कि वो अपने रिश्ते को नया नाम देंगे. शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं.‘कॉफी विद करण सीजन 7’  में  ही आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर कपूर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था.  एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी. आलिया ने बताया कि वो लंबे समय से इसके बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पेंडेमिक के दौरान उन्होंने इस बारे में बात नहीं करने का फैसला किया. रणबीर ने वही किया. आलिया ने बताया कि रणबीर हर जगह अंगूठी साथ लेकर घूमते थे और उन्होंने आलिया को सबसे अद्भुत जगह मसाई मारा में प्रपोज किया था.‘कॉफी विद करण सीजन 7’  में  ही आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर कपूर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था.  एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी. आलिया ने बताया कि वो लंबे समय से इसके बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पेंडेमिक के दौरान उन्होंने इस बारे में बात नहीं करने का फैसला किया. रणबीर ने वही किया. आलिया ने बताया कि रणबीर हर जगह अंगूठी साथ लेकर घूमते थे और उन्होंने आलिया को सबसे अद्भुत जगह मसाई मारा में प्रपोज किया था.