Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजनइस हसीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर

इस हसीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर

बॉलीवुड कई फिल्में ऐसी है, जिनके सीक्वल का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी में से एक फिल्म है अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘राउडी राठौर 2’ में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आने वाले है। अब इसको लेकर कन्फर्मेशन भी हो गई है। इसके बाद फिल्म से जुड़ी और भी खबरें सामने आई हैं। फिल्म से इस एक्ट्रेस और डायरेक्टर का नाम भी जुड़ रहा है। के हाथ से निकली ‘राउडी राठौर 2’, इस एक्टर पर लगाया जा रहा दांव!!फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ को लेकर अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब ये तय हो गया है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया कि ‘राउडी राठौर 2′ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाली है। साथ ही साथ रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी करने वाले है। आपको बताते चले कि फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन प्रभु देवा ने किया था। रिपोर्ट्स के मुतबिक मेकर्स के क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से वो इस फिल्म से हट गए। किसिंग सीन करते हुए बेकाबू हो गए थे ये फिल्म स्टार्स, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं थमे थे जज्बातराउडी राठौर 2’ को लेकर सामने आई इस खबर ने अक्षय कुमार के फैंस को दुखी कर दिया है। ‘राउडी राठौर’ में धमाल मचाने वाले अब फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। जानकारी के लिए ‘राउडी राठौर’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थी। लेकिन कियारा की एंट्री के बाद सोनाक्षी सिन्हा की भी छुट्टी होती नजर आ रही हैं। लेकिन इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।