Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय डेडुवाना पर किया गया पौधारोपण

प्राथमिक विद्यालय डेडुवाना पर किया गया पौधारोपण

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के डेडुवाना गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक संतोष राजभर की अध्यक्षता में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ पौधारोपण की शुरुआत किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक ने बताया कि वृक्ष लगाने से शुद्ध वातावरण और मनुष्य के जीवन में ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं होती, साथ ही पेड़ पौधे लगाने से उनके लकड़ी विभिन्न प्रकार के कार्यों में महत्वपूर्ण उपयोगी भी होती है। पौधरोपण प्रकृति में संतुलन बनाए रखने तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ही ज़रूरी होता है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि फल, लकड़ी, फाइबर, रबर आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं। पेड़ पशुओं और पक्षियों के लिए आश्रय का भी काम करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के कुमार ग्यानेश स.अ, मीनू सरोज स.अ, शैलेंद्री पटेल स.अ, गायत्री पाठक शि.मि, रामचंद्र राम शि.मि. के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।