Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविभिन्न प्रकार के पौधो का किया गया रोपण

विभिन्न प्रकार के पौधो का किया गया रोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि 22 जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत उद्यान विभाग की नवागत जिला उद्यान अधिकारी डा.सीमा सिंह राणा द्वारा कृषि भवन कैम्पस में शिव मंदिर के प्रागंण में पीपल, बरगद, बाटलब्रश, आवंला बेल आदि पौधो का रोपण विभागीय कर्मचारियो की उपस्थिति में किया गया। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा 22 जुलाई तक 228833 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विभाग के ब्लाक प्रभारी द्वारा पौध रोपण का कार्य करके वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया। पौध रोपण कार्यक्रम में ग्राम बस्तीबन्द विकासखण्ड खुटहन में विधायक रमेश सिंह के पैतृक गांव में विभाग द्वारा आम का पौधरोपण कराया गया साथ ही विकासखण्ड धर्मापुर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरगांव व इग्लिश मीडियम प्राइमरी पाठशाला उत्तरगांव मुसहर बस्ती में स्कूलीय बच्चो को निःशुल्क पौधा वितरण के साथ ही पौधे को सुरक्षित रखने हेतु संकल्प दिलाया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने बच्चो से उनके जन्मदिवस एंव माता-पिता के शादी की सालगिरह पर कम से कम 1-1 पौध लगाने की अपील किया।