Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरप्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या तक पैदल जा रहे कार सेवक का केराकत...

प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या तक पैदल जा रहे कार सेवक का केराकत में हुआ भव्य स्वागत

  • रैन बसेरा में ठहरा हुआ था कार सेवक, माल्यार्पण कर अयोध्या किया गया रवाना

जौनपुर धारा, केराकत। अधोध्या में 22जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे है। वही बिहार से अयोध्या पैदल यात्रा कर रहे कार सेवक को केराकत पहुंचने पर माल्यार्पण कर अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बता दे कि राहगीरों को रुकने के लिए बनाये गये रैन बसेरा में शुक्रवार की शाम भगवा कपड़ा पहने एक युवक आराम कर रहा था। जिसके विषय में जानकारी की गई तो वह बिहार राज्य के बडौरा गाँव, थाना रामगढ़, जिला कैमूर का कार सेवक प्रकाश सिंह के रूप में मिली। जो पैदल चलकर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहा था। जिसकी जानकारी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा उर्फ गोलू जायसवाल दी गई। जानकारी होते ही शनिवार की सुबह नगर कार्यालय के कर्मचारियों को कोतवाली चौराहे पर भेज प्रकाश सिंह का जोरदार स्वागत कर माला फूल पहनाकर सकुशल यात्रा की शुभकामना देते हुए अयोध्या के लिए रवाना करवाया गया। इस अवसर पर मुनिल यादव, रमेश उर्फ रामु यादव, सभासद बबलू मद्धेशिया, असल मंसूरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।