जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 जौनपुर व संगत पंगत जौनपुर द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी पार्क में उनके प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित कर विचार गोष्ठी किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया संचालन जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सह संगठन मंत्री गिरिजेश श्रीवास्तव व सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार थे, जिसमे कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था जिन्होंने विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि जौनपुर नगर में एकमात्र स्वामी विवेकानंद पार्क का बृहद सौंदर्यीकरण कराया जाए। पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को साकार कर रही हैं। राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हिन्दू हितों के लिए सदैव कार्य करते रहे। राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास करते थे प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव उर्दू ने कहा कि स्वामी परमहंस के शिष्य बनकर हिन्दू धर्म का अलख जगाने का कार्य किया। प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव फूफा, संरक्षक डॉ.नीलेश श्रीवास्तव कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अशोक अस्थाना, महासचिव गौरव श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, संरक्षक शशि श्रीवास्तव गुड्डू, प्रदेश सह संगठन मंत्री संतोष श्रीवास्तव, संरक्षक उमाकान्त श्रीवास्तव पूर्व प्रिंसिपल, पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ.संजय श्रीवास्तव, संरक्षक श्यामलकान्त श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, जिला उपाध्यक्ष संतोष निगम, संरक्षक दयाशंकर निगम जी,जिला उपाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव युवा नेता मनीष श्रीवास्तव, शिखर कांत श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव सहित आदि चित्रांशों सहित चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय सभासद नंदलाल यादव, सभासद बसंत प्रजापति, भाजपा नेता नवीन सिंह, भाजपा नेता राजेश चौहान आदि लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पाजंली अर्पित किया।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन



