Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरविजय लक्ष्मी यादव व कादंबरी कुशवाहा को केरल में मिला शिक्षक श्री...

विजय लक्ष्मी यादव व कादंबरी कुशवाहा को केरल में मिला शिक्षक श्री सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। केरल के राजभवन सभागार में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया तथा लोक सेवा मण्डल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में देश-विदेश से चयनित 75शिक्षकों एवं पर्यावरण विदों के मध्य प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर करंजकला सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी यादव व कम्पोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर की सहायक अध्यापिका कादंमबरी कुशवाहा को केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद द्वारा शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति, शिक्षा साहित्य, शोध नवाचार, बालिका शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राज्यपाल द्वारा प्रमाण पत्र तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण पुस्तक का विमोचन किया गया। बता दे कि  शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव द्वारा कई पुस्तकों का लेखन पर साहित्य में अहम योगदान किया गया है। वही वह राष्ट्रीय स्तर के स्काउट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट को पिछले साल प्राप्त करने के साथ पर्यावरण व बालिका शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में भी अपना योगदान देते देती रही है। राज्यपाल द्वारा सभी सम्मानित जन को राजभवन में भोज भी दिया शिक्षा अधिकारियों तथा शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।