जौनपुर धारा, बदलापुर। शारदा देवी महाविद्यालय कड़ेरेपुर में गुरुवार की सुबह एमए द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देने गये एक छात्र की प्रबंधक व उनके पुत्र द्वारा पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा पुत्र आशीष मणि त्रिपाठी उक्त विद्यालय पर सुबह परीक्षा देने गया था। जहां गेट पर आधार कार्ड मांगा गया। छात्र ने आधार कार्ड घर पर छूट जाने की बात कही। शिक्षकों के विरोध करने पर वह घर से आधार कार्ड लेकर पुनः विद्यालय पहुंचा तो प्रबंधक संजय सिंह व उनका पुत्र सिद्धार्थ सिंह गाली देते हुए, डंडे से मारकर घायल कर दिया तथा परीक्षा से वंचित कर दिया। घायल छात्र्ा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर इस सम्बंध में पूंछे जाने पर प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि छात्र की पिटाई का आरोप निराधार है। परीक्षा को लेकर गेट पर चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी बीच तीन-चार छात्र छात्राओं के साथ अभद्रता करने लगे। शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर छात्र आशीष मणि तिवारी उनसे उलझ गया तथा गाली देते हुए वापस चला गया। प्रबंधक ने बताया कि प्राचार्य द्वारा छात्र के विरुद्ध तहरीर दे दी गयी है। जबकि एसओ संतोष कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रबंधक पर छात्र की पिटाई का आरोप, केस दर्ज

Previous article
Next article

