Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक के निधन पर शोक सभा का आयोजन

शिक्षक के निधन पर शोक सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सवायन गांव निवासी व प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला द्वितीय में प्रधानाध्यापक के पद पर 40वर्षीय कार्यरत दिनेश कुमार के निधन पर गुरुवार को बीआरसी कार्यालय व जहरुद्दीनपुर कम्पोजिट विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। बीआरसी पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.रणंजय सिंह व जहरुद्दीनपुर में सहायक अध्यापक कृष्णानंद की अध्यक्षता में एक शोककसभा आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित शिक्षकों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को महान संकट की घड़ी में आसानी दुख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सतीश सिंह, सुधाकर सिंह, अजय मिश्र, दुष्यंत मिश्रा, अवनीश कुमार सिंह, तुलसी तिवारी, आलोक यादव, इमरान अंसारी, उमेश यादव सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे।