― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदर्शन पूजन पर पुजारी नही लगा सकते रोक : एसडीएम

दर्शन पूजन पर पुजारी नही लगा सकते रोक : एसडीएम

  • ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने राधाकृष्ण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर से सटे सराययूसुफ गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर का उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पुजारी पर दर्शन पूजन से रोकने तथा मंदिर की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया था। उपजिलाधिकारी ने पुजारी को लोगो दर्शन पूजन से नही रोकने तथा मंदिर परिसर में स्थित हर वस्तु की सुरक्षा करने का निर्देश दिया है।

सोमवार को ग्रामीण और अधिवक्ता उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से मिलकर 6सूत्रीय मांग पत्र सौंपे थे। मांगपत्र में मंदिर की संपत्ति बेचने, बाबा के समाधि स्थल को क्षतिग्रस्त करने, मंदिर में दर्शन पूजन से लोगो को रोकने का आरोप पुजारी पर लगाया गया था। इसी मामले की जांच करने उपजिलाधिकारी मौके पर बुधवार को सायं गए थे। वहा उन्होंने पुजारी से लोगो दर्शन पूजन करने की सुविधा उपलब्ध कराने, क्षति ग्रस्त समाधि स्थल की मरम्मत कराने और परिसर का सुंदरीकरण करने की बात कही। निरीक्षन के समय भारी संख्या में ग्रामीण और थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Share Now...