- जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग
जौनपुर धारा, जौनपुर। उ.प्र. प्रधानाचार्य परिषद की जिला इकाई का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलकर स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मड़ियाहूँ के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी के साथ किये गये मारपीट एवं गाली-गलौज करने के सम्बन्ध में कठोरतम कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को प्रकरण का संज्ञान कराते हुए कहा कि प्रधानाचार्य के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने से संस्था का आन्तरिक प्रशासन नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है। प्रधानाचार्य संस्था का प्रतिनिधित्व करता है उसके प्रति दुर्व्यव्यहार के कारण शिक्षण संस्था की गरिमा को आघात लगता है। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश सिंह तथा जिला मंत्री डॉ. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक का व्यवहार अशोभनीय है उनके मर्यादा विहिन कृत्य से शिक्षक की गरिमा नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई है। प्रधानाचार्य का पक्ष रखते हुए जिलाकार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त शिक्षक अभिषेक सिंह के प्रति कठोरतम कार्यवाही किया जाय जिससे समाज में ऐसे प्रवृत्ति वाले लोग उदाहरण ग्रहण कर सकें। प्रतिनिधि मण्डल में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. रामानन्द यादव, संगठन मंत्री डॉ. आरडी सिंह, जिलाउपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश पाण्डेय, डॉ. कृष्णदत्त द्विवेदी आदि प्रधानाचार्य सम्मिलित रहे।लोग उपस्थित थे।



