Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुररेल संरक्षा आयुक्त आज करेंगे जौनपुर-मु़फ्तीगंज रेलवे ट्रैक का निरीक्षण

रेल संरक्षा आयुक्त आज करेंगे जौनपुर-मु़फ्तीगंज रेलवे ट्रैक का निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान गुरुवार को औढ़ियार-जौनपुर रेल खंड पर मु़फ्तीगंज से जौनपुर तक 14.6 किलोमीटर का रेल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसकी जानकारी रेल विभाग के वाराणसी मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि सबेरे साढ़े सात बजे निरीक्षण के बाद रेल संरक्षा आयुक्त अपनी स्पेशल सीआरएस गाड़ी से जौनपुर से मु़फ्तीगंज रेल खंड का पूरी गति से स्पीड ट्रायल भी करेंगे। इस दौरान निर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी एससी श्रीवास्तव, मण्डल रेल प्रबंधक रामआश्रय पाण्डेय समेत मुख्यालय और मण्डल के अनेक अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान ओवर हेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन बिजली सप्लाई प्रवाहित होगी। इसलिए उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों, बच्चों को रेल लाइन के पास जाने से मना किया है। साथ ही अपने पशुओं को भी दूर रखने की हिदायत दी है।