Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल के विकास पुरुष रहे कमला प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्वांचल के विकास पुरुष रहे कमला प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले तथा पूर्वांचल के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार अनेक स्थानों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, संजय तिवारी राजेश मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, संजय चतुर्वेदी, हृदय प्रकाश तिवारी समेत समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जौनपुर में उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्र अनिल कुमार सिंह, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी समेत अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।