Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसेंट जोसेफ स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन

सेंट जोसेफ स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के मानिक चौक मोहल्ले में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र और छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और पकवानों से संबंधित स्टॉल शिक्षकों की निगरानी में लगाए, बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व शासकीय अधिवक्ता जौनपुर राजीव गुप्ता एडवोकेट के हाथों फीता काट कर किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टालों पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत करते हुए संबंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान राजीव गुप्ता एडवोकेट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, उन्होंने स्कूल प्रशासन की प्रशंसा करते हुए, कहा कि जिस तरह यह कार्यक्रम सजाया और संवारा गया है काबिले तारीफ है। वहीं सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ.नोमान खान ने कहा कि वो लगातार इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि किताबी ज्ञान से हट कर बच्चों को कुछ अलग चीजें भी सिखाई जाएं, बाल मेले के माध्यम से बच्चों को देश के अलग अलग राज्यों की संस्कृति और उनके खान पान के बारे में बताया जा रहा है, साथ ही इस बात की भी कोशिश की जा रही है कि स्कूल में शिक्षा के माहौल से हट कर बच्चों के मनोरंजन के लिए एक माहौल तैयार किया जा सके जहां बच्चे हर तरह के तनाव से दूर हो कर जीवन का आनंद लें।