Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरघरौनी में नाम दर्ज करने के लिए धन उगाही करने वाला लेखपाल...

घरौनी में नाम दर्ज करने के लिए धन उगाही करने वाला लेखपाल निलम्बित

जौनपुर धारा, बदलापुर। घरौनी में नाम दर्ज करने के लिए घूस लेने वाले लेखपाल यशपाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। निलम्बन की यह कार्यवाही तहसीलदार राकेश कुमार की जांच रिपार्ट पर हुई है। यह जानकारी एसडीएम अर्चना ओझा ने दी है। ग्राम कुशहा निवासी चन्द्रप्रकाश  मिश्र ने आईजीआरएस में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि  कानूनगो राम प्रताप सिंह ने आबादी दर्ज करने के लिए एक लाख रुपये की मांग किया था। हल्का लेखपाल यशपाल को चालिस हजार रुपये अग्रिम धनराशि के रूप में दिया। शेष धनराशि काम होने के बाद समझौता हुआ था। इसी क्रम में घरौनी दर्ज करने के नाम पर कुशहा गाँव के ही रामराज खरवार ने 50हजार रुपये तथा रबि गुप्ता ने 45हजार रुपये घूस देने के बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायत कर्ताओं ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि लेखपाल यशपाल द्वारा किसानों का भारी पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। एसडीएम अर्चना ओझा ने शिकायती पत्र की जांच तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपी थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर लेखपाल यशपाल को एसडीएम अर्चना ओझा ने निलम्बित कर दिया है। अब यह जांच नायब तहसीलदार वृजेन्द्र सिंह कर रहे हैं।