― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपास्को एक्ट में आरोपित वारंटी गिरफ्तार

पास्को एक्ट में आरोपित वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिकरारा। पास्को एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपित को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसजे पास्को प्रथम कोर्ट द्वारा पास्को एक्ट सहित विभिन्न मामले में आरोपित युवक पर गैर जमामती वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व चौकी प्रभारी भीलमपुर ओम प्रकाश वांछित आरोपितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि पास्को कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट का आरोपित संदीप कुमार सरोज निवासी शाहपुर अपने गांव के ही चौराहा पर अकेले खड़ा होकर कही जाने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपित संदीप कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share Now...