Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररहस्मय बुखार से तीन दिन के भीतर दो की मौत

रहस्मय बुखार से तीन दिन के भीतर दो की मौत

  • स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की जानकारी से किया इनकार

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर पंचायत के दो वार्डो में तीन दिन के भीतर दो लोगों की रहस्यमय बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा कई मरीज अभी निजी अस्पतालो मे एडमिट है। लेकिन निजी अस्पताल उनके नामों का खुलासा नही कर रहे है। वही स्वास्थ्य विभाग का कहना है की ऐसे मरीज पहले पीएचसी सोंधी पर अपनी खून की जांच कराए। जानकारी के अनुसार नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी अबु मोहम्मद 25 को एक हफ्ता पहले बुखार आया। निजी अस्पताल ले गए जहां पता चला की फेफड़े मे पानी आ गया है। 26अक्टूबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नगर के बारा खुर्द वार्ड निवासी मोहम्मद अरशद 45 को 25 अक्टूबर को बुखार आने पर तथा प्लेटलेट्स डाउन होने पर नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर वाराणसी के निजी हॉस्पिटल मे 27अक्टूबर की रात मे मौत हो गईं। रहस्मय बुखार से हुई मौतों से नगर वासी भयभीत हो उठे हैं। वहीं इस बारे मे प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डाक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि इस तरह से बुखार के मरीज पीएचसी पर नहीं आए हैं। पीएचसी पर डेंगू तथा टायफाइड की प्रारंभिक जांच होती है। गम्भीर मरीजों को ज़िला अस्पताल भेजा जाता है। पीएचसी पर बुखार के सभी मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है।