― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांचवे दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली

पांचवे दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन प्रात:काल शिविरार्थियों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई की। सभी शिविरार्थियों ने प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना गीत, लक्ष्य गीत के साथ योग व्यायाम किया। इसके बाद ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ रैली निकालकर अभिगृहीत दलित बस्ती, जमौली एवं आसपास के ग्राम वासियों को जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह ने रवाना किया। शिविरार्थियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संदर्भ में अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंद्र बहादुर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया।

Share Now...