Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाने का किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाने का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यवाहक सीओ मछलीशहर देवेश सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में सीसीटीएनएस कक्ष, आवास, साफ सफाई, आरक्षी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, उपस्थिति रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना, मेस, कार्यालय, अभिलेखो के रखरखाव आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही असलहे व कारतूसों की संख्या की जानकारी लेने के बाद पुरुष व महिला आरक्षियों से असलहा को डिस्मेंटल कराने के साथ ही उन्हें लोड भी कराया और फायरिंग की पोजीशन देखी। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर रखी जाए। इस अवसर पर कार्यवाहक सीओ देवेश सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी, चौकी इंचार्ज संजय सिंह, एसआई पन्ने लाल, एसआई कमलेश वर्मा, एसआई दयाशंकर, का. ओमप्रकाश मिश्र, प्रवीण मिश्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।