― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहत्यारोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

हत्यारोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर चल रहा था। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। फरार चल रहे आरोपियों ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी सभापति यादव व गांव के अमरसेन यादव के बीच जमीनी विवाद था जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। मंगलवार को अमरसेन पक्ष के लोग विवादित जमीन पर खूंटा गाड़ कर पशु बांध रहे थे। सभाजीत यादव के मना करने पर परिवार के लोगों पर कुल्हाड़ी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सभाजीत यादव, पत्नी राधिका देवी, बेटा अभिषेक यादव, अश्वनी यादव, अग्निवेश यादव व आदित्य यादव जख्मी हो गए थे। आदित्य का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में गुरुवार की दोपहर मौत हो गई। मामले को लेकर गांव वाले आक्रोशित हो गए जिसमें पुलिस प्रशासन ने गांव वालों का गुस्सा शांत करने के लिए जेसीबी से आरोपी का मड़हा, हैंडपंप आदि गिराकर चले गये। दूसरे दिन मृतक का शव आने पर गांव वाले आरोपी की गिरफ्तारी और घर गिराने की बात को लेकर अड़े रहे जिसमें पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह तक घर गिराने का आश्वासन देकर मृतक का शव घर से हटवाया। इस मामले में पुलिस दबिश दे रही थी लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। मंगलवार को आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Share Now...